Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

Raipur में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, NH-53 की सर्विस रोड होगी 10 मीटर चौड़ी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर के लाभांडी से सरोना चौक तक दोनों ओर की सर्विस रोड को 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा सर्विस रोड पर मौजूद 382 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

10 मीटर चौड़ी होगी सर्विस रोड

एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण करीब 20 साल पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन कई स्थानों पर दोबारा कब्जा कर लिया गया। फिलहाल दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई 5-5 मीटर है, जिसे अब दोगुना किया जाएगा।

Read More : C.G News : बाबा बागेश्वर पर बयानबाज़ी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत! CM साय का भूपेश बघेल पर पलटवार

15 किलोमीटर लंबे हिस्से में होगा विकास

लाभांडी से सरोना तक करीब 15 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में सर्विस रोड के किनारे नई कवर्ड नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी।

भू-अर्जन की जरूरत नहीं

NHAI ने स्पष्ट किया है कि इस परियोजना के लिए नए भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि पर्याप्त भूमि पहले से उपलब्ध है। अतिक्रमण हटने के बाद व्यवस्थित और चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी।

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

NHAI रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने बताया कि सर्विस रोड चौड़ीकरण और प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण से उद्योग भवन, तेलीबांधा और सरोना चौक जैसे इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। एक माह में DPR तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फरवरी से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories