Raipur News: रायपुर : रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में एक महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को नौकरी से हटा दिया है। हालांकि परिजनों की मांग है कि महज स्कूल से निकालना काफी नहीं है, आरोपी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Raipur News: बच्ची के पिता ने बताया कि 17-18 सितंबर को दीपा नाम की टीचर ने उनकी बेटी के चेहरे पर अगरबत्ती से दागा, जिससे वह काफी डर गई है। बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा गया और वह स्कूल जाने से कतराने लगी। एक अन्य परिजन ने बताया कि उनकी बच्ची को भी इसी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिसके बाद उसे कई दिनों तक दांत में दर्द रहा।
Raipur News: मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने बच्ची से बातचीत की, जिसमें उसने दीपा टीचर द्वारा चेहरे पर जलाए जाने की बात कही। एक अन्य बच्ची ने भी बताया कि उसे टीचर ने मारा था। हालांकि बच्चियों की उम्र छोटी होने की वजह से वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकीं।
Raipur News: विभागीय अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे घटना के दिन की CCTV फुटेज उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, बच्ची और उसके परिजनों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष पेश कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
Raipur News: स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें किसी तरह की मारपीट की पुष्टि नहीं मिली है। सभी कक्षाओं में CCTV कैमरे लगे हैं और फुटेज की जांच की जा रही है। परिजनों के दबाव में आकर टीचर को हटाया गया है, लेकिन मामला जांच के अधीन है।
Raipur News: फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।













