Raipur News: नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स की रायपुर में तीसरी बार भव्य ज्वेलरी एग्ज़िबिशन, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स

Sanjay Sahu

Raipur News: रायपुर। “नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स” एक बार फिर रायपुर के ज्वेलरी प्रेमियों के लिए अपनी भव्य गोल्ड, डायमंड एवं पोल्की ज्वेलरी एग्ज़िबिशन लेकर आ गए है। यह विशेष प्रदर्शनी 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक श्रीराम मंदिर के सामने बैबिलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित की गई है जिसका शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।

Raipur News: यह रायपुर में आयोजित होने वाली उनकी तीसरी भव्य ज्वेलरी एग्ज़िबिशन है, जिसमें ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डिज़ाइनों के साथ आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। वर्ष 1965 से गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वास का पर्याय बने करण कोठारी ज्वेलर्स आज मुंबई और नागपुर में 8 प्रतिष्ठित शोरूम के माध्यम से ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। अपने शानदार कलेक्शन और विश्वसनीयता के कारण यह ब्रांड देशभर में एक अलग पहचान बना चुका है। रायपुर में आयोजित इस एग्ज़िबिशन में ग्राहकों को पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइनों तक गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी का विशाल एवं प्रीमियम कलेक्शन देखने को मिलेगा।

 

 

Raipur News: “नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स” ने रायपुर एवं आसपास के शहरों के ग्राहकों से इस तीन दिवसीय एग्ज़िबिशन में परिवार सहित पधारने का आग्रह किया है। उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और वर्षों से कायम भरोसे के साथ यह एग्ज़िबिशन ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक यादगार खरीदारी का अवसर साबित होगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *