RAIPUR NEWS: रायपुर : रायपुर में रक्षाबंधन के दिन शराब पर ‘बाई वन, गेट वन फ्री’ ऑफर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला नया रायपुर स्थित आईपी क्लब का है, जहां 9 अगस्त को एक पैग खरीदने पर एक पैग मुफ्त देने का विशेष ऑफर घोषित किया गया था। क्लब ने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें बड़े अक्षरों में ऑफर का जिक्र था। यह प्रचार सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स से होते हुए बजरंग दल तक पहुंचा, जिसके बाद संगठन ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया और आयोजन रद्द न करने पर विरोध की चेतावनी दी।
RAIPUR NEWS: बजरंग दल के सह संयोजक रवि वाधवानी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है और इस दिन शराब का प्रमोशन करना सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाना है। उन्होंने क्लब संचालकों से आयोजन बंद करने की अपील की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्यक्रम हुआ तो उसका विरोध किया जाएगा।
RAIPUR NEWS: बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब रायपुर के क्लब संचालकों ने सनातन संस्कृति का अपमान किया है। इससे पहले भी ‘फेक वेडिंग’ जैसे आयोजनों को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। संगठन का आरोप है कि राजधानी में संस्कृति के खिलाफ इस तरह के आयोजन एक ट्रेंड बनते जा रहे हैं और अब ऐसे मामलों में सख्त विरोध किया जाएगा।













