Raipur News : रायपुर: रायपुर से एक बेहद खास और भावुक तस्वीर सामने आई है… जहां लगभग 45 साल बाद 80 के दशक के विद्यार्थी अपने पुराने साथियों और गुरुजनों से मिलने के लिए एक मंच पर जुटे। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का यह पहला भव्य मिलन समारोह रहा, जिसमें बचपन की सुनहरी यादों को फिर से ताज़ा किया गया।
Raipur News : यह आयोजन राजधानी के खारुन रेल विहार स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट, इंजीनियर्स कॉलोनी फाफाडीह में हुआ। इस अवसर पर उस दौर के गुरुजनों का सम्मान भी किया गया। मंच पर पुराने दोस्तों ने अपनी यादें साझा कीं… तो कभी भावुक लम्हों ने सबको अतीत में ले जाकर खड़ा कर दिया। कार्यक्रम में पुराने साथियों की हंसी-ठिठोली, गीत-संगीत और बचपन की स्मृतियों का सिलसिला चलता रहा।
Raipur News : और यूं यह मिलन समारोह सिर्फ एक मुलाकात नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पल बन गया। 45 साल बाद जब दोस्त एक साथ मिले तो माहौल अपने आप कह उठा –यादें धुंधली नहीं होतीं, बस मिलने का वक्त चाहिए होता है…वहीं गुरुजन भी इस मिलन समारोह को देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि –“विद्यार्थियों के जीवन की असली पूंजी यही दोस्ती और यही रिश्ते होते हैं, जो उम्रभर साथ निभाते हैं।











