Raipur News: रायपुर : रायपुर में नगर निगम ने संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त के निर्देश पर जोन 8 की टीम ने आज कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले 18 व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सील कर दिया। निगम का कहना है कि टैक्स वसूली अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।















