Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh NEET-PG Counselling :NEET-PG काउंसलिंग फिर टली; कोटा बदलाव के विरोध के बीच...

NEET-PG Counselling :NEET-PG काउंसलिंग फिर टली; कोटा बदलाव के विरोध के बीच विभाग चुप, हाईकोर्ट का फैसला 16 दिसंबर को

NEET-PG Counselling
NEET-PG Counselling

NEET-PG Counselling :रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवेश वर्ष 2025 के लिए चल रही PG मेडिकल (MD/MS) काउंसिलिंग को स्थगित कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने बताया कि पहले राउंड का सीट आवंटन, जो 10 दिसंबर 2025 को होना था, फिलहाल उसे टाल दिया गया है।

.
NEET-PG Counselling :हालांकि, NEET PG में 50-50 कोटा करने के बाद ही पूरे प्रदेश में विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। वहीं कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान ये कहा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जब पहले से ही 50% AIQ और 50% इंस्टीट्यूशनल प्रेफरेंस दिया जा रहा था।

NEET-PG Counselling :तो इसे और कम नहीं करना था। कोर्ट ने फैसला प्राइवेट कॉलेजों को ध्यान में रखकर दिया था। हालांकि, इसके बाद कोर्ट ने फैसला 16 दिसंबर तक रिजर्व रख लिया। यानी NEET-PG पर फाइनल कॉल 16 दिसंबर को लिया जाएगा।

NEET-PG Counselling :अधिकृत नोटिफिकेशन के अनुसार-

MD/MS प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट की निर्धारित तारीख अब लागू नहीं रहेगी।
नई तारीख जल्द जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट जांचने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थी यहां देखें अपडेट

www.cgdme.in

https://cgdme.admissions.nic.in/

NEET-PG Counselling :इन दोनों पोर्टलों पर अगली सूचना जारी की जाएगी। विभाग ने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही अनुसरण करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here