Raipur News: रायपुर : रायपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur News: जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाड़ी शिवनगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल यादव से हो गई, जिसके साथ उसका पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद के दौरान राहुल ने चाकू निकालकर अजय पर हमला कर दिया। हमले में अजय के पैर में गंभीर चोट आई और उसे टांके लगाने पड़े।
Raipur News: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से अजय ने अपने परिजनों को सूचना दी और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि आजाद चौक थाना प्रभारी ने की है।













