Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर के उरला में पेट्रोल पंप पर आगजनी, कर्मचारियों...

CG NEWS : रायपुर के उरला में पेट्रोल पंप पर आगजनी, कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल भरवाते समय दोपहिया वाहन में आग लगा दी। गनीमत रही कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान पास में खड़े एक अन्य युवक को सिगरेट पीते देख कर्मचारियों ने उसे दूर जाने को कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डालते समय ही वाहन में आग लगा दी। आग भड़कते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौजूद लोग घबरा गए।

CG NEWS : हालांकि पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझा दी। यदि आग फैल जाती तो पास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पेट्रोल पंप को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here