Bacheli News : छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली के बीआरसी प्रांगण मे पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समि ति के समस्त सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया महासचिव महेंद्र कुमार साहू ने बताए कि समारोह के दौरान किरंदुल से आए सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के सदस्यों द्वारा विभिन्न पारंपरिक संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए.

Bacheli News : जिसमें बच्चों एवं बड़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए जिससे वातावरण हर्षोल्लास एवं आपसी भाई चारे से भर गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के साथ साथ सभी समिति, सामाजिक, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी,पत्रकार संघ इन सबकी गरिमामयी उपस्थिति रही अतिथि द्वारा विशिष्ट कार्य हेतु मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा गया सभी लोग छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुप्त उठाए पारिवारिक मिलन समारोह का उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों के मध्य आपसी संबंधों को सुदृढ़ करना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है । इस आयोजन में समिति के समस्त सदस्यों कि भरपुर सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ.

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *