Politics News : अगर कोई कहेगा 5 जूते मारेंगे तो हम उसको 10 जूते मारेंगे’, बीजेपी विधायक अदिति सिंह की चेतावनी, जानिए पूरा मामल

Sanjay Sahu
Politics News

Politics News : भारतीय जनता पार्टी की रायबरेली इकाई में अंदरूनी विवाद के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी की विधायक अदिति सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के समर्थन में बोलते हुए तीखी चेतावनी दी।

Politics News : दरअसल, रायबरेली में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों ने आरोप लगाए कि उनसे जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। इन आरोपों के बाद विधायक अदिति सिंह मौके पर पहुंचीं और खुलकर उनका समर्थन किया।

Politics News : उन्होंने कहा, “यह मेरा शहर है। अगर कोई कहेगा कि 5 जूते मारेंगे, तो हम उसको 10 जूते मारेंगे।” यह बयान स्थानीय अधिकारियों और कथित धमकी देने वालों को लेकर दिया गया था।

Politics News : क्या है पूरा मामला?

Politics News : रिपोर्ट के मुताबिक, 20 सितंबर को रायबरेली में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्थानीय व्यापारियों और वेंडर्स ने आरोप लगाए कि नगर पालिका के अधिकारी उनसे रिश्वत मांग रहे हैं।

Politics News : अदिति सिंह ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी गरीब रेहड़ी-पटरी वालों के साथ इस तरह का बर्ताव न कर सके।

Politics News : पत्रकारों और वेंडर्स को धमकी देने वालों को चेतावनी

Politics News : अदिति सिंह ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो स्थानीय पत्रकारों और वेंडर्स को कथित रूप से धमका रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये लोग सदियों से यहां दुकानें लगाते आ रहे हैं। जब तक सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती, तब तक इन्हें हटाया नहीं जा सकता। लेकिन कुछ लोग इन्हें अतिक्रमण के नाम पर बेवजह परेशान कर रहे हैं।”

Politics News : उन्होंने आगे कहा कि कुछ पूर्व जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत स्तर पर धमकी दे रहे हैं, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उनका इशारा पूर्व विधायक राकेश सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट की तरफ था।

Politics News : अंदरूनी कलह की ओर इशारा?

Politics News : राकेश सिंह, राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के भाई हैं। दिनेश प्रताप सिंह और अदिति सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है। राकेश सिंह ने अपने पोस्ट में भी चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में एडिट किया गया।

Politics News : इन घटनाओं से रायबरेली की बीजेपी इकाई में अंदरूनी खींचतान और टकराव की आशंका और भी गहरी होती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक रूप से और तूल पकड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *