Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Latest News : सेक्सी लुक में आने के लिए महिला सदस्यों...

Raipur Latest News : सेक्सी लुक में आने के लिए महिला सदस्यों को आमंत्रित, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्ष का चैट वायरल

0
163
Raipur Latest News
Raipur Latest News

रायपुर: Raipur Latest News : राजधानी रायपुर में महिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की एक बैठक को लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी सामने आई है। सोशल मीडिया पर चैम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता का आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं को मीटिंग में वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और ‘सेक्सी लुक’ में आने के लिए कहा गया है।

Raipur Latest News : चैट में महिला सदस्यों को आमंत्रित करते हुए लिखा गया कि वे बैठक में आकर चैम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं, अंग्रेज़ी में संदेश में कहा गया,
“Hi dear, for second general meeting on 19.9.25 dress code – western dress with glamorized makeup show the world you are intelligent, smart, sexy, Ila with lots of love and hugs”।

इस संदेश के वायरल होने के बाद रायपुर की महिला अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है और इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर भी यह चैट तेजी से फैल रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से महिला पेशेवरों और कार्यस्थलों में सुरक्षा और गरिमा के सवाल उठते हैं। लोगों ने चैम्बर की इस अपील को आपत्तिजनक और अनुचित बताया है।

अब सवाल उठता है कि महिला चैम्बर प्रदेश अध्यक्ष इस विवाद के बाद क्या कदम उठाएंगी और चैम्बर इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here