रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुराने कंकाली तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
गौताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौताखोरों की सहायता से तालाब से शव को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
Read More : आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, 6 घंटे ऐप से रहेंगे लॉग-आउट
पहचान और कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है।
इलाके में दहशत, जांच जारी
राजधानी के बीचों-बीच इस तरह शव मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह घटना एक बार फिर शहर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।











