रायपुर। Raipur Drugs Case : छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में सोमवार को सभी 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नव्या मलिक और विधि अग्रवाल सहित अयान परवेज, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
Raipur Drugs Case : मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा की पार्टियों में शामिल होती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां ड्रग्स और अश्लील गतिविधियों में संलिप्त थे। रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट और फार्महाउस भी इन पार्टियों का हिस्सा रहे। विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ कई बड़े इवेंट्स और न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित करती थी।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से चैट्स बरामद किए हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदारों की सूची बनाई जा रही है। इन लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी जानकारी दी जाएगी। पुलिस अब फार्महाउस और क्लब के मालिकों से भी पूछताछ करेगी।
Raipur Drugs Case
गंज थाने में दर्ज इस मामले में पुलिस ने नव्या और अयान की निशानदेही पर 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। विधि और ऋषिराज टंडन शहर की पार्टियों में इवेंट मैनेजर के रूप में सक्रिय थे, जबकि सोहेल और जुनैद नव्या-अयान के करीबी सहयोगी माने जा रहे हैं।
मामले की शुरूआत 23 अगस्त 2025 को हुई, जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए, 85,300 रुपये नगद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए। इस कार्रवाई के बाद नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच आगे बढ़ी।
यह केस अब राज्य की सबसे बड़ी ड्रग्स जांच में से एक बन चुका है और सोमवार को कोर्ट में सभी आरोपियों के पेश होने के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।











