Raipur Crime : रायपुर : शहर के सरोना क्षेत्र स्थित एक निजी शोरूम में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक राज की मौत लिफ्ट से गिरने के बाद हुई गंभीर चोटों के चलते हो गई। घटना के संबंध में शोरूम के जनरल मैनेजर चंद्रजीत सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Raipur Crime : लिफ्ट में सुरक्षा घेरा नहीं था, गंभीर लापरवाही का आरोप
Raipur Crime : घटना 3 अगस्त को शाम करीब 4 बजे हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शोरूम में कार्यरत राज एक कार को लिफ्ट से नीचे उतार रहा था, तभी वह अचानक लिफ्ट से गिर गया। आरोप है कि **लिफ्ट के चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा या बैरिकेडिंग नहीं थी, जिससे यह हादसा हुआ।
Raipur Crime : 20 दिनों तक जिंदगी के लिए जूझता रहा युवक
Raipur Crime : गंभीर रूप से घायल राज के दोनों पैर टूट गए थे और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार 20 दिनों तक इलाज चला। वह वेंटिलेटर पर था और हालत लगातार गंभीर बनी रही। आखिरकार उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Raipur Crime : परिजनों ने लगाया शोरूम प्रबंधन पर आरोप
Raipur Crime : राज के परिजनों ने थाने में दिए गए बयान में बताया कि उन्हें हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो उन्हें पहले इंकार किया गया और बाद में जो फुटेज दिखाया गया, वह कथित रूप से एडिटेड था।
Raipur Crime : GM के खिलाफ मामला दर्ज
Raipur Crime : पुलिस ने प्रारंभिक जांच और परिजनों की शिकायत के आधार पर जनरल मैनेजर चंद्रजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके ऊपर कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप है, जो हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Raipur Crime : मृतक राज था परिवार का इकलौता सहारा
Raipur Crime : राज अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके ऊपर माता-पिता और छोटे भाई की पूरी जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का गहरा संकट टूट पड़ा है। माता-पिता की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है।
Raipur Crime : शोरूम प्रबंधन का पक्ष
Raipur Crime : शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को बताया है कि घायल युवक के इलाज का खर्च कंपनी द्वारा उठाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया है कि 4.5 मिनट का सीसीटीवी फुटेज थाने को सौंप दिया गया है।











