RAIPUR CRIME : महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन फ्लैटों में की थी चोरी, 6.20 लाख का माल बरामद

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर : रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों आमानाका, कबीर नगर और न्यू राजेन्द्र नगर में फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, घड़ियां, मोबाइल और नकदी सहित कुल ₹6.20 लाख का माल बरामद किया है।

RAIPUR CRIME : इन चोरियों की रिपोर्ट तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज कराई गई थी, जिनमें फ्लैटों के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी की गई थी। सभी घटनाओं की तफ्तीश के दौरान पुलिस को वारदातों के तरीके से संदेह हुआ कि अपराधी बाहरी गिरोह से ताल्लुक रखते हैं।

RAIPUR CRIME : सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से पुलिस को आरोपियों के अम्बिकापुर भागने की जानकारी मिली। वहां से विनोद सन्नी गौर और रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं।

RAIPUR CRIME : पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी करना स्वीकार किया है। बरामद सामान में 36 ग्राम सोना, 843 ग्राम चांदी, 9 घड़ियां, एक आईफोन और चोरी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।

RAIPUR CRIME : पुलिस को आरोपियों के खिलाफ और भी शिकायतें मिली हैं, जिनमें आगे कार्रवाई की जा रही है। मामले में आमानाका, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर थानों की टीमों के साथ एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष भूमिका रही।

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी

 

01. विनोद सन्नी गौर पिता विनोद गौर उम्र 22 पता बालाजी नगर हाइवे के बगल में टेल्को रोड के बाजू भोसरी थाना बालाजी नगर पुणे महाराष्ट्र।

02. रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख पिता फैय्याज शेख उम्र 20 पता केरोल वेस्ट पाइप लाइन आगरा होटल के पास कोहिनूर सिटी थाना कुरला वेस्ट नई मुंबई महाराष्ट्र।

RAIPUR CRIME : कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, मार्तण्ड सिंग, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, टीकम साहू, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, थाना आमानाका से सउनि. श्याम थावरे, प्राणेश्वर वर्मा, आर. विपिन शर्मा तथा थाना कबीर नगर से आर. दीपक सिंह ठाकुर एवं मोसिन खान की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *