Raipur Crime : रायपुर में ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का एक्शन, 2 घंटे में 78 पर कार्रवाई

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने शहर में बढ़ते यातायात उल्लंघन और जाम की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच की गई।

Raipur Crime : अभियान के दौरान कुल 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई। इन पर बिना लाइसेंस वाहन चलाने, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और रॉन्ग साइड चलने जैसे उल्लंघनों में चालान किया गया।

Raipur Crime : इसके साथ ही जिन चालकों के पुराने ई-चालान लंबित थे, उन्हें मौके पर ही भुगतान करवाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Raipur Crime : पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग और चौक-चौराहों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *