Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका इलाके में बुधवार को रेलवे ब्रिज के नीचे नाले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
Raipur Crime News : जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में लाश देखी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और शव के गिरने या हत्या की संभावनाओं को लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या या दुर्घटना की सही वजह सामने आ सके।













