Raipur Crime : रायपुर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, साइंस कॉलेज के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, 23 लाख का माल जब्त

0
106

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के पास से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से लाते थे और इसे किन लोगों को बेचने वाले थे।

Raipur Crime : 5 दिसंबर की रात आरोपियों को साइंस कॉलेज मैदान के पास कार में ग्राहकों का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचशील नगर निवासी आयुष दुबे उर्फ मयंक तथा पचपेड़ी नाका निवासी मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कार, मोबाइल और नशे सहित कुल 23 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया है।

Raipur Crime : सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से जानकारी मिली थी कि डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की कार में दो युवक चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान 26.22 ग्राम चिट्टा मिला, जिसकी कीमत करीब 2,60,100 रुपए है। इसके अलावा हुंडई कार, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है, और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here