Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : डीडी नगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मारपीट में शामिल युवतियाँ सेक्स रैकेट में लिप्त, मोबाइल में मिला 250 लड़कियों का नेटवर्क, 5 युवतियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR CRIME : रायपुर: रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुछ युवकों और युवतियों के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डीडी नगर पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ युवतियों का संबंध सेक्स रैकेट से है।

RAIPUR CRIME : पुलिस जांच में युवतियों के मोबाइल से 250 से ज्यादा अन्य लड़कियों के नाम, फोटो और चैटिंग मिले हैं, जो देह व्यापार से जुड़े हैं। अश्लील वीडियो और फोटो के साथ वाट्सएप चैटिंग में सौदेबाजी के प्रमाण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, ये युवतियाँ राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, प. बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट से हैं, जो रायपुर में आयोजित पार्टियों में शामिल होने आती थीं।

RAIPUR CRIME : डीडी नगर थाना पुलिस ने इस रैकेट में शामिल 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि रैकेट का नेटवर्क रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक फैला हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियाँ वेडिंग इवेंट और पब पार्टी के नाम पर नेटवर्क चला रही थीं।

RAIPUR CRIME : घटना के दो पक्षों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किया। लड़कियों की शिकायत पर पहले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में लड़कों ने वायरल वीडियो दिखाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद लड़कियों पर भी केस दर्ज किया गया। दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके मोबाइल साइबर सेल को जांच के लिए भेजे गए।

RAIPUR CRIME : मोबाइल जांच में यह भी सामने आया कि 10-10 हजार रुपये में दूसरे राज्यों से लड़कियों को रायपुर बुलाया जा रहा था। उनके रहने और आने-जाने की व्यवस्था की जाती थी। शहर की आउटर कॉलोनियों में फ्लैट लेकर उन्हें ठहराया जाता था और वहां से गाड़ियाँ उन्हें पार्टी स्थलों तक ले जाती थीं। इस रैकेट के संपर्क में कई बड़े कारोबारी भी बताए जा रहे हैं।

RAIPUR CRIME : थाना डीडी नगर में इस मामले में अपराध क्रमांक 237/25 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर और नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक रूचि वर्मा और थाना प्रभारी डीडी नगर की टीम द्वारा की गई। कुल 8 युवतियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 5 गिरफ्तार की गई हैं, जबकि 3 अभी फरार हैं। मामले की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds