Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : सस्ते टायर के नाम पर ठगी, कारोबारी से 2.17...

Raipur Crime : सस्ते टायर के नाम पर ठगी, कारोबारी से 2.17 लाख की धोखाधड़ी

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को सस्ते दाम में टायर दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला आमानाका का है, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : कबीर नगर निवासी जोगिंदर पाल सिंह नंदा ने बताया कि उनकी टाटीबंध इलाके में टायर की दुकान है। 10 अप्रैल 2026 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को एमआरएफ कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सस्ते दाम में टायर देने का प्रस्ताव रखा।

Raipur Crime : कारोबारी ने पहले माल देखने की शर्त रखी। कुछ समय बाद आरोपी ने टायर दुकान तक भिजवा दिए, जिससे भरोसा बन गया। इसके बाद आरोपी ने अपने बताए बैंक खाते में पैसे जमा करने को कहा।

Raipur Crime : भरोसा होने पर कारोबारी ने कैश जमा मशीन (CDM) के जरिए चार बार में कुल 2,17,500 रुपये जमा कर दिए। यह राशि HDFC बैंक के ‘अनन्या ट्रेडर्स’ नाम के खाते में जमा की गई।

Raipur Crime : भुगतान के तुरंत बाद ठगी का खुलासा हुआ, जब टायर लेकर आए वाहन चालक ने बताया कि उसके मालिक को अब तक कोई पैसा नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी दूसरे सप्लायर से टायर मंगवाकर डिलीवरी करवाई और खुद फर्जी खाते में रकम जमा करवा ली।

Raipur Crime : कुछ ही देर में असली सप्लायर भी मौके पर पहुंच गया और अपने टायर वापस मांगने लगा। विवाद की स्थिति में कारोबारी को टायर वापस करने पड़े, लेकिन जमा की गई पूरी रकम ठग के पास ही रह गई।

Raipur Crime : पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित बैंक खाते व आरोपी की पहचान को लेकर जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here