Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में गोदाम में हुई नकबजनी के मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोदाम का शटर तोड़कर करीब 95 हजार रुपये का सामान चोरी किया था।
Raipur Crime : मामला थाना खमतराई क्षेत्र का है, जहां के.वी. इंटरप्राइजेस, रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर 2950 नग जीआई मोबिल क्लैम्प और 60 नग जीआई ज्वाइंट बॉक्स चोरी कर लिए थे।
Raipur Crime : शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवारपारा क्षेत्र में रहने वाला जैन मरकाम उर्फ बजरंगी अपने साथियों के साथ चोरी का सामान छिपाकर बेचने की फिराक में है।
Raipur Crime : सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने रात के समय गोदाम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बोरी में सामान भरकर चोरी कर ली।
Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से मन्नू सोनवानी पहले आर्म्स एक्ट के मामले में और ओमप्रकाश भारती लूट व आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –
01. जैन मरकाम उर्फ बजरंगी पिता स्व. चांद मरकाम उम्र 20 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
02. मन्नु सोनवानी पिता भोकलु सोनवानी उम्र 21 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
03. शेरा नागरची पिता बजवा नागरची उम्र 22 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
04. शिवा नागरची पिता ओमकार नागरची उम्र 18 साल 03 माह पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ. ग.
05. ओमप्रकाश उर्फ कृष्णा भारती पिता अजय भारती उम्र 21 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रायांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
06. गोपी नेताम पिता लालु नेताम उम्र 30 साल पता ग्राम थनौद सतनामी पारा थाना अंजोरा जिला दुर्ग हाल पता आरटीओ के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.











