Raipur Crime: रायपुर में BJYM नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, DJ छुड़ाने थाने पहुंचे थे; TI से बदसलूकी और तोड़फोड़ का आरोप

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जब्त DJ वाहन को छुड़ाने के दौरान गुढ़ियारी थाना परिसर में तोड़फोड़ करने और थाना प्रभारी (TI) नरेंद्र साहू के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों के तहत FIR दर्ज की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Raipur Crime: DJ वाहन छुड़ाने पहुंचे थे थाने

Raipur Crime: जानकारी के मुताबिक, गणेश पक्ष के दौरान निर्धारित समय-सीमा के बाद DJ बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया था। इसी वाहन को छुड़ाने के लिए शुभांकर द्विवेदी गुढ़ियारी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए उन्होंने TI कक्ष में तोड़फोड़ की और थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ बदसलूकी की। घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Raipur Crime: घर पर दबिश के दौरान नहीं मिले थे आरोपी

Raipur Crime: मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

घटना के बाद शुभांकर द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए थे, जिनमें पुलिस के खिलाफ बयान दिए गए थे। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। कांग्रेस ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेनन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई थी।

साहू समाज ने भी की थी कार्रवाई की मांग

Raipur Crime: TI नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपा था। संघ ने मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *