Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण किया गया और घटना का वीडियो बनाकर परिजनों से फिरौती मांगी गई। पीड़ित युवक ने बताया कि वह रामानुजगंज से मजदूरी के लिए गुजरात के सूरत जा रहा था और ट्रेन पकड़ने रायपुर रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और उसे बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलाने का भरोसा देकर अपनी बाइक में बैठा लिया।
Raipur Crime : अज्ञात स्थान पर ले जाकर आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया और पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी ने वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेजकर डेढ़ लाख रुपये की मांग की और पैसे न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Raipur Crime : पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रायपुर विधानसभा थाना भेजा। तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी गोविंद को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी और IT एक्ट के तहत अश्लील वीडियो बनाने और भेजने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं और क्या कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ जुड़ा है।











