Wednesday, September 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : दोस्त के साथ मोमोस खाने गया था युवक, सिर...

Raipur Crime : दोस्त के साथ मोमोस खाने गया था युवक, सिर में रॉड से हमला, रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला हो गया है। आरोपी ने युवक के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना इलाके का हैं।

.
Raipur Crime : बढई पारा निवासी सुमित मिश्रा भोपाल के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, दीपावली पर अपने परिवार से मिलने रायपुर आया था। 30 नवंबर की रात वह अपने दोस्त पुष्कर विश्वकर्मा के साथ एमजी रोड स्थित मोमोस अड्डा ठेला पर मोमोस खाने गया था।

Raipur Crime : पुरानी रंजिश में रॉड से सिर पर हमला

Raipur Crime : रात करीब 8:40 बजे जब सुमित और उसका दोस्त वहां से निकल रहे थे, तभी अनस नामक युवक अपने साथियों के साथ बाइक से आया और पुरानी रंजिश को लेकर सुमित को गालियां देने लगा। सुमित ने गाली देने से मना किया तो अनस ने अपने पास रखी रॉड जैसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा।

Raipur Crime : हमले के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल सुमित ने मौदहापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here