Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

RAIPUR CITY NEWS : राजधानी में जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत, 15 जिलों में यलो अलर्ट

RAIPUR CITY NEWS : रायपुर: मंगलवार शाम को रायपुर में हुई जोरदार बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए और विधानसभा क्षेत्र में ब्लैक आउट भी हो गया। यह बारिश ऐसे समय हुई है जब राज्य का एक बड़ा हिस्सा अभी भी सूखे का सामना कर रहा है।

RAIPUR CITY NEWS : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 15 जिलों में थंडर स्टॉर्म और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, जून का महीना अभी तक छत्तीसगढ़ के लिए बारिश के लिहाज से खास नहीं रहा है। मॉनसून के 16 दिन पहले आने के बावजूद, प्रदेश में पिछला एक सप्ताह ड्राई रहा है।

RAIPUR CITY NEWS : आंकड़ों के मुताबिक, जून में अब तक राज्य के 33 में से 27 जिलों (लगभग 82%) में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से काफी कम है। यदि मॉनसून की यही कमजोर स्थिति बनी रही, तो खरीफ फसलों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 

RAIPUR CITY NEWS : सोमवार को बिलासपुर 41.0°C के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का मानना है कि जून का ट्रेंड यही रहा है: शुरुआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है, जिसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र या चक्रवातों के कारण मॉनसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

RAIPUR CITY NEWS : पिछले साल (2024) के मुकाबले इस साल की स्थिति बेहतर है। पिछले साल जून में अधिकतम तापमान 45.7°C तक पहुंच गया था, जबकि इस साल अब तक यह 42 से 43°C के आसपास ही रहा है। वहीं, मई 2025 में लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मॉनसून के कारण औसत से 373 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। हालांकि, इसके बाद से मॉनसून करीब 12 दिनों से ठहरा हुआ है।

RAIPUR CITY NEWS : इस साल मॉनसून 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून है। यदि मॉनसून अपने सामान्य समय (15 अक्टूबर) पर लौटता है, तो इसकी अवधि 145 दिन रहेगी। यदि इस बीच ‘मॉनसून ब्रेक’ की स्थिति नहीं आती है, तो जल्दी आने का फायदा मिल सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds