Raigarh Police: ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

Anuj Nirala

Raigarh Police: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग 300 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले महीने हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

300 किलो गांजा पकड़ाने के बाद से था फरार

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलो गांजा की खेप जब्त की थी। इस कार्रवाई में करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा, परिवहन में इस्तेमाल की गई इनोवा क्रिस्टा और मारुति XL-6, पांच मोबाइल फोन सहित कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।उस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप और धर्मेंद्र कुमार मौर्य से पूछताछ में शुभम यादव का नाम पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया था।

READ MORE: Surajpur Headmaster: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, जमीन पर लेटकर करते रहे गाली-गलौज; वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

Raigarh Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की विशेष टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी।8 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि शुभम यादव KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की।

नाकेबंदी के बाद दबोचा गया मास्टरमाइंड

Raigarh Police: पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव (29 वर्ष), निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

KIA कार समेत ₹10.17 लाख की संपत्ति जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से KIA कार (CG-10 BE-5998), एक मोबाइल फोन, घड़ी, 3,000 रुपये नकद, वाहन के दस्तावेज, चाबी और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10.17 लाख रुपये बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, नेटवर्क की जांच जारी

Raigarh Police: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा में दर्ज अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के अंतर्गत कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

READ MORE: Raipur Crime News: रायपुर से दो मासूम लापता, साइकिल से निकले थे, सीसीटीवी में दिखे दो बच्चे, पुलिस ने जारी की अपील

SSP बोले— मास्टरमाइंड तक पहुंचे बिना नहीं रुकेगी कार्रवाई

Raigarh Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस केवल गांजा जब्त कर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *