Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में इस तारीख से लागू होगा नियम: बिना...

Raipur News : रायपुर में इस तारीख से लागू होगा नियम: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पढ़िए खबर

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन देकर जानकारी दी है कि 1 सितंबर से जिले में यह नियम सख्ती से लागू होगा।

Raipur News : पंप संचालकों का कहना है कि पिछले दिनों रायपुर में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें ज्यादातर मामले दोपहिया चालकों के बिना हेलमेट वाहन चलाने के थे, जिनमें सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत तक हो गई। इसी कारण अब सभी पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। यानी 1 सितंबर से रायपुर में पेट्रोल सिर्फ उन्हीं दोपहिया चालकों को मिलेगा, जो हेलमेट पहनकर पंप पर पहुंचेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here