Raigarh News :रायगढ़ में पेट्रोल भरवाते ही बाइक में लगी आग, पंप पर मची भगदड़

Sanjay Sahu

Raigarh News :रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक की नई बाइक अचानक धू-धू कर जल उठी। घटना सेवकराम फ्लूल्स पेट्रोल पंप की है, जहां बाइक में पेट्रोल भरते ही शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी कारण से आग लग गई।

Raigarh News :पेट्रोल पंप पर आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। उन्होंने जलती हुई बाइक को तुरंत पंप एरिया से खींचकर दूर ले गए, जिससे आग पेट्रोल डिस्पेंसर या वहां खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंच सकी।

Raigarh News :कर्मचारियों ने तत्काल फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा मानकों की अहमियत को फिर से रेखांकित करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *