M.P News : CM मोहन आज ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक ट्रेल का करेंगे ‘फ्लैग ऑफ’, बाइक यात्रा पर निकलेंगी 25 महिला सुपरबाइकर्स

Rahul Goshwami
CM Mohan Yadav

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक ट्रेल के तीसरे संस्करण को शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फ्लैग ऑफ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास से शुरू होगा, जहां से देशभर की 25 महिला सुपरबाइकर्स को यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।इस आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देश और दुनिया के सामने प्रमुखता से प्रस्तुत करना है।

1400 किलोमीटर लंबी होगी रोमांचक बाइक यात्रा

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण में शामिल महिला बाइकर्स भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल पूरी करेंगी। यह यात्रा करीब 7 दिनों तक चलेगी और प्रदेश के कई प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से होकर गुजरेगी।एमपी टूरिज्म बोर्ड के अनुसार यह केवल बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला साहस, स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।

पर्यटन स्थलों का होगा वैश्विक प्रचार

पर्यटन विभाग के सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयराजा टी ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहर को बढ़ावा देने का एक अनूठा प्रयास है।

देशभर से आई महिला सुपरबाइकर्स इस यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और अपने अनुभवों के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करेंगी।

Read More : M.P News : CM मोहन आज ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक ट्रेल का करेंगे ‘फ्लैग ऑफ’, बाइक यात्रा पर निकलेंगी 25 महिला सुपरबाइकर्स

इन ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी यात्रा

यह 7 दिन की बाइक यात्रा भोपाल से शुरू होकर सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी।इस पहल के जरिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य के कम-ज्ञात पर्यटन स्थलों को भी पहचान दिलाने की कोशिश कर रहा है।

13 मार्च को भोपाल में होगा समापन

पूरी यात्रा के बाद 13 मार्च को इसका समापन भोपाल में होगा। यह अभियान न केवल राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि रूरल टूरिज्म सर्किट को मजबूत करने और जिम्मेदार पर्यटन (Responsible Travel) को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम बनेगा।एमपी टूरिज्म का लक्ष्य ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के जरिए मध्यप्रदेश को सुरक्षित, रोमांचक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *