Friday, February 13, 2026
22.1 C
Raipur

Priyanshu Murder Case : 45 दिन की दुल्हन, 60 साल का आशिक फूफा और एक खौफनाक मर्डर प्लान!

Priyanshu Murder Case : औरंगाबाद, बिहार। कहते हैं रिश्तों की बुनियाद भरोसे पर होती है, लेकिन जब यही भरोसा खून से लथपथ हो जाए, तो इंसानियत भी कांप उठती है। बिहार के औरंगाबाद में सामने आया प्रियांशु हत्याकांड ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने ही पति की हत्या की साजिश अपने 60 साल के आशिक फूफा के साथ मिलकर रची — और उसे शूटर्स की सुपारी देकर अंजाम तक पहुंचाया। यह कहानी सिर्फ एक मर्डर की नहीं है, बल्कि एक ऐसे गुप्त रिश्ते की है जो 14 सालों तक छिपा रहा, और जब उसकी राह में शादी नाम की दीवार आई, तो उसे हटाने के लिए जिंदगी खत्म कर दी गई।

शादी के 45वें दिन गोलियों से छलनी

10 मई को गुंजा और प्रियांशु की शादी हुई थी। सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 24 जून की शाम जब प्रियांशु ट्रेन से उतर कर अपने दोस्तों संग बाइक से गांव लौट रहा था, तभी सिंदुरिया गांव के पास दो बाइक सवार युवकों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग कर दी। आठ गोलियां चलाई गईं, जिनमें से चार सिर में लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Priyanshu Murder Case  खूनी साजिश: दुल्हन, फूफा और सुपारी किलर्स

जांच में जो सामने आया, उसने पुलिस से लेकर समाज तक सबको हिला दिया। प्रियांशु की पत्नी गुंजा, जो हत्या के बाद सदमे में दिख रही थी, असल में इस मर्डर की मास्टरमाइंड निकली। और उसका साथ दिया उसके सगे फूफा जीवन सिंह ने — जिससे गुंजा का 15 साल पुराना अफेयर था। सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से सामने आया कि गुंजा अपनी ही शादी के दिन फूफा से 99 बार फोन पर बात कर चुकी थी। यही नहीं, उसने दो मोबाइल इस्तेमाल किए — एक ससुराल वालों के लिए, दूसरा सीक्रेट अफेयर के लिए।

कैसे शुरू हुआ ये रिश्ता?

गुंजा जब 16 साल की थी, तो उसे उसके पिता ने पढ़ाई के लिए अपनी बहन यानी बुआ के पास भेजा। वहीं उसका फूफा जीवन सिंह, जो कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी है, उससे करीब आने लगा और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। ये सिलसिला 14 साल तक चलता रहा, लेकिन जब गुंजा की शादी की बात आई, तो रिश्ते की पोल खुलने का डर सताने लगा। जीवन सिंह ने शादी रोकने की कोशिश की, खुदकुशी की धमकी दी, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो प्रियांशु को रास्ते से हटाने का फैसला लिया गया।

शूटर्स, पैसे और कत्ल का प्लान

जीवन सिंह ने गढ़वा (झारखंड) से दो शूटर्स हायर किए। गुंजा ने खुद प्रियांशु की तस्वीर और लोकेशन भेजी। 22 जून को हत्या की पहली कोशिश भी हुई, लेकिन भीड़ के कारण असफल रही। आखिरकार, 24 जून को जैसे ही प्रियांशु ट्रेन से उतरा, पहले से घात लगाए बैठे शूटरों ने गोलियों से उसकी जान ले ली।

प्यार या लालच?

जीवन सिंह ने गुंजा से वादा किया था कि अगर वह प्रियांशु को मार दे, तो उसे 40 लाख रुपये और जमीन का एक टुकड़ा देगा। यही नहीं, शादी के बाद भी गुंजा ने अपने ससुराल से जीवन को प्राइवेट फोटो और वीडियो भेजे थे, जिनका पता मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से चला।

अब सलाखों के पीछे प्यार का खेल

पुलिस ने गुंजा और जीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़वा के दोनों शूटर भी हिरासत में हैं। अब आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह पहली बार था, या जीवन सिंह पहले भी इसी तरह शादियों को तुड़वा चुका है?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds