Wednesday, August 26, 2026
Home National Big Breaking : प्रयागराज में सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में...

Big Breaking : प्रयागराज में सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट, 3 सुरक्षित बचाए गए

प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से बुधवार को एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब भारतीय सेना का एक ट्रेनी विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। यह विमान उड़ान के दौरान संतुलन खो बैठा और शहर के बीचों-बीच केपी कॉलेज (KP College) के पीछे स्थित एक तालाब में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हवा में डगमगाया, फिर जोरदार आवाज के साथ गिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान उड़ते समय अचानक हवा में डगमगाने लगा। कुछ ही सेकेंड में उसने नियंत्रण खो दिया और जोरदार धमाके की आवाज के साथ तालाब में जा गिरा। गनीमत रही कि विमान रिहायशी इलाके पर नहीं गिरा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

पैराशूट खुलने से टली बड़ी अनहोनी

चश्मदीदों ने बताया कि विमान गिरने से ठीक पहले पैराशूट खुल गए थे, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तालाब में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, विमान में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। सभी वर्दी में थे और सेना के ट्रेनी बताए जा रहे हैं।

Read More : छत्तीसगढ़ : SIR को लेकर बड़ा अपडेट! बढ़ सकती है दावा-आपत्ति की समय-सीमा, भेजा प्रस्ताव

स्थानीय लोगों की तत्परता बनी जीवन रक्षक

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही बचाव में जुट गए। स्थानीय नागरिकों की तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, विमान निकालने की कोशिश

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से विमान को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तकनीकी खराबी या मौसम से जुड़ा कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच के आदेश, इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है। साथ ही, हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here