HomeChhattisgarhPolythene Ban Chhattisgarh : स्वच्छ फरसगांव की ओर कदम : प्रतिबंधित पॉलीथीन...

Polythene Ban Chhattisgarh : स्वच्छ फरसगांव की ओर कदम : प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने और उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज

Date:

Related stories

Polythene Ban Chhattisgarh : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: नगर पंचायत फरसगांव क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने और शासन द्वारा प्रतिबंधित ‘सिंगल यूज पॉलीथीन’ के खिलाफ सोमवार को नगर पंचायत की टीम ने मोर्चा खोल दिया। सीएमओ मयंक कुमार बसन्तवानी के नेतृत्व में साप्ताहिक बाजार के दौरान की गई इस अचानक कार्रवाई से व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई: नगर पंचायत की विशेष जांच टीम ने बाजार क्षेत्र में संचालित किराना दुकानों, थोक पॉलीथीन विक्रेताओं और फल की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन का भंडारण और उपयोग करते पाए जाने पर 22 व्यापारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। टीम ने इन दुकानों से कुल 15.50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की।

अर्थदंड और सख्त चेतावनी: नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यापारियों से मौके पर ही 6,200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सीएमओ मयंक कुमार बसन्तवानी ने व्यापारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि फिर से प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग या भंडारण पाया गया, तो दुकानों को सील करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वयं और ग्राहकों को कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अभियान के दौरान नगर पंचायत के स्वच्छता निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल साप्ताहिक बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नगर में नियमित रूप से जारी रहेगा।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here