नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के एक होटल में पार्टी कर रहे ब्रहमपुरी निवासी मोहित गर्ग की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घटना का विवरण
- मोहित गर्ग ने शनिवार को होटल में कमरा बुक कराया और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था।
- पार्टी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
- पुलिस कंट्रोल रूम को रात 9:30 बजे सूचना मिली।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को जेपीसी अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Read News : drug smuggler : श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्कर वसीम अहमद बफंदा की 50 लाख की संपत्ति किया कुर्क
जांच की स्थिति
- पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर होटल के कमरे से साक्ष्य और सैंपल इकट्ठा किए।
- पार्टी में मौजूद लोगों की पहचान और घटना से पहले का घटनाक्रम जांच के दायरे में है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत नशे, जहरीले पदार्थ या अन्य कारणों से हुई।
Read News : BIG BREAKING गुजरात : भरूच में रासायनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के गांवों में अफरा-तफरी
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।













