Tuesday, June 16, 2026
37.5 C
Raipur

पाकिस्तान में मिशन ‘धुरंधर’! मौत के घात उतर रहे भारत के दुश्मन… 7 दिनों में 3 आतंकी फ़ना

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों की रहस्यमयी हत्याओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस बार हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई, जिसके बाद आतंकी संगठनों में हड़कंप मच गया है।

इस्लामाबाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक सज्जाद अहमद कश्मीर का रहने वाला था और लंबे समय से पाकिस्तान में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सज्जाद की मौत की पुष्टि उसके पड़ोसी जहांगीर नामक व्यक्ति ने की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
Read more : West Bengal Elections: आखिर भरी बरसात में भी स्ट्रॉन्ग रूम में जाने को क्यों हुई ममता ‘व्याकुल’…आरोपों पर चुनाव आयोग का तगड़ा पलटवार

1997 में जुड़ा था आतंकी नेटवर्क से

सज्जाद अहमद वर्ष 1997 में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने आतंक का रास्ता अपनाया और धीरे-धीरे हिजबुल मुजाहिदीन में सक्रिय भूमिका निभाने लगा। वर्तमान में वह संगठन में कमांडर स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

उसके करीबी लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह लगातार सुरक्षा को लेकर सतर्क था, लेकिन हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया।

हाल ही में मारे गए कई बड़े आतंकी

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में कई बड़े आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सलमान अजहर की भी मौत हुई थी। बताया गया कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर में उसकी जान गई।

सलमान अजहर को जैश सरगना मसूद अजहर का बेहद करीबी माना जाता था। उसे बहावलपुर के सुभानअल्लाह मरकज में दफनाया गया।इसके अलावा पिछले सप्ताह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की भी खैबर पख्तूनख्वा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

2019 से जारी है टारगेट किलिंग

पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेट किलिंग का सिलसिला वर्ष 2019 से लगातार जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 20 से ज्यादा आतंकी अज्ञात हमलावरों के निशाने पर आ चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान सरकार या खुफिया एजेंसियों की ओर से इन मामलों की विस्तृत जांच सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकतर मामलों में हमलावरों की पहचान अब तक सामने नहीं आ सकी है।

पाकिस्तान में सक्रिय हैं हजारों आतंकी

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान और पीओके क्षेत्र में लश्कर, जैश और हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के हजारों सदस्य सक्रिय हैं। इनका मुख्य उद्देश्य भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देना बताया जाता है।

पाकिस्तान के पंजाब, गिलगित और पीओके इलाकों में कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप संचालित होने की बात भी सामने आती रही है, जहां आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं ने अब इन आतंकी संगठनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories