पाक की इंटरनेशनल फजीहत! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया नकली Pizza Hut स्टोर का उद्घाटन, कंपनी ने खुद खोली पोल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं। इस बार मामला किसी बयान या कूटनीतिक टिप्पणी का नहीं, बल्कि सियालकोट में एक नकली Pizza Hut स्टोर के उद्घाटन का है। रक्षा मंत्री ने पूरे तामझाम के साथ जिस Pizza Hut आउटलेट का उद्घाटन किया, वह असल में फर्जी निकला। इस झूठ की पोल खुद Pizza Hut कंपनी ने सार्वजनिक बयान जारी कर खोल दी है।

दरअसल, ख्वाजा आसिफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वे एक Pizza Hut स्टोर का फीता काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया गया कि यह स्टोर सियालकोट में नया Pizza Hut आउटलेट है। लेकिन जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया, Pizza Hut ने तुरंत बयान जारी कर साफ किया कि यह आउटलेट पूरी तरह अनाधिकृत और नकली है

Read More : प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान तालाब में क्रैश, पायलट समेत 3 का रेस्क्यू

 Pizza Hut का आधिकारिक बयान

Pizza Hut ने अपने बयान में कहा,
“सियालकोट में जिस Pizza Hut स्टोर के उद्घाटन की खबरें सामने आ रही हैं, उसका हमारी कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक अनाधिकृत आउटलेट है, जो हमारे ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर रहा है।”

कंपनी ने यह भी बताया कि उसने इस मामले को लेकर संबंधित सरकारी अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, ताकि ब्रांड के नाम के दुरुपयोग पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक

इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ की जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स इसे “इंटरनेशनल एम्बैरसमेंट” बता रहे हैं। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए उन्हें “Fake MNA” तक कह दिया। पाकिस्तान में सांसदों को MNA (Member of National Assembly) कहा जाता है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी PML-N से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा इस तरह के फर्जी उद्घाटन ने न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पाकिस्तान सरकार की भी किरकिरी करवा दी है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान सरकार और खुद ख्वाजा आसिफ इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं, लेकिन फिलहाल यह घटना पाकिस्तान के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी बन चुकी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories