Operation Sindoor: 62 लश्कर आतंकी ढेर, आंकड़ा बढ़ सकता है

TweeLabs
Operation Sindoor सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को उड़ाया (1)

नई दिल्ली। बुधवार तड़के 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। सूत्रों के मुताबिक, हमले में 62 लश्कर आतंकी और हैंडलर मारे गए, और संख्या बढ़ सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के प्रमुख ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातभर ऑपरेशन पर नजर रखी और सैन्य कमांडरों से लगातार संपर्क में रहे। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि हमले केवल आतंकी ढांचों पर केंद्रित थे, पाकिस्तानी नागरिकों, सेना या आर्थिक ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। सेना ने कहा, “हमारी कार्रवाई सटीक और न्यायसंगत रही है।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *