Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh operation-prahar-scrap-action: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन! 27 टन अवैध कबाड़...

operation-prahar-scrap-action: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन! 27 टन अवैध कबाड़ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

operation-prahar-scrap-action: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र से दो 6 चक्का माजदा वाहनों में लोड करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये है, जबकि दोनों वाहनों समेत कुल जब्ती लगभग 16 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ चोरी और अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से भारी मात्रा में कबाड़ लोड दो वाहन जामगांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

operation-prahar-scrap-action: तलाशी के दौरान एक वाहन से करीब 12,780 किलोग्राम और दूसरे वाहन से 14,560 किलोग्राम लोहे और टिना का स्क्रैप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद और रमजान खान निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस ने जब स्क्रैप के वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहनों और कबाड़ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

operation-prahar-scrap-action: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कबाड़ चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त जैसे अपराध संगठित चोरी को बढ़ावा देते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए है और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here