Sunday, February 8, 2026
17.1 C
Raipur

त्योहारों की रौनक में Online Shopping Scam का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के 6 तरीके

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल और डिस्काउंट की बाढ़ आ जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स देती हैं। लेकिन इसी दौरान साइबर अपराधी भी सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को भारी छूट व फ्री गिफ्ट्स का लालच देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्कैमर्स नकली वेबसाइट्स और फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए लोगों से ठगी करते हैं। कई बार ग्राहकों को SMS या ईमेल पर ऐसे लिंक भेजे जाते हैं जो बिल्कुल असली वेबसाइट जैसे लगते हैं। उन पर क्लिक करते ही व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है या फिर ऑनलाइन पेमेंट करवा कर सामान डिलीवर ही नहीं किया जाता।

स्कैम से बचने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

  1. हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही खरीदारी करें।

  2. अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें।

  3. पेमेंट से पहले वेबसाइट का https:// सिक्योरिटी सर्टिफिकेट जरूर देखें।

  4. बहुत ज्यादा डिस्काउंट या फ्री गिफ्ट वाले ऑफर्स से सतर्क रहें।

  5. डिलीवरी की जानकारी सिर्फ कंपनी के ऐप या वेबसाइट से ही लें।

  6. UPI पिन, बैंक डिटेल या OTP किसी से भी शेयर न करें।

एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि पब्लिक वाई-फाई से ऑनलाइन शॉपिंग न करें। सुरक्षित लेनदेन के लिए सिक्योर पेमेंट गेटवे या प्रीपेड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।

त्योहारों की खरीदारी सभी के लिए खास होती है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है। ऐसे में समझदारी और सावधानी ही आपको ऑनलाइन ठगी से बचा सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम का दौर जारी, बारिश के आसार नहीं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले शिवराज सिंह चौहान- किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार, 8...

M.P में कड़ाके की ठंड का असर, पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी सिहरन

भोपाल : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले...

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती का आयोजन, मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर

उज्जैन:  उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds