नई दिल्ली : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने गुरुवार को नोवो नॉर्डिस्क की कई खेपों की चोरी के बाद स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। चोरी हुई खेपों में इंसुलिन ब्रांड Ryzodeg FlexTouch, Fiasp (Penfill और FlexTouch) और हाल ही में बाजार में उतरी वजन घटाने की दवा Wegovy शामिल हैं।
Read News : एशिया कप से पहले बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा बयान : “भारत-पाक मैच जरूरी, वरना अंतरराष्ट्रीय बैन का खतरा”
जानकारी के अनुसार ये दवाएं भिवंडी हब से नागपुर, रायपुर, कटक और कोलकाता में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थीं, लेकिन ट्रांजिट के दौरान चोरी हो गईं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
CDSCO ने चेतावनी में कहा कि ये सभी इंजेक्टेबल दवाएं हैं, जिन्हें 2–8 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर करना अनिवार्य है। यदि दवाओं को गलत तरीके से हैंडल किया गया या तापमान नियंत्रित नहीं रहा, तो गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और मरीजों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
नियामक ने राज्य औषधि नियंत्रकों को सख्त निगरानी रखने और Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने, प्रतिकूल असर की रिपोर्ट करने और दवाएं केवल अधिकृत स्रोतों और वैध इनवॉइस के साथ ही खरीदने की सलाह दी गई है।
Read News : राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से, प्रदेशभर के डिजाइनर होंगे शामिल
विशेषज्ञों के अनुसार, जबकि नोवो नॉर्डिस्क की इंसुलिन भारत में लंबे समय से उपयोग में है, Wegovy जून 2025 के अंत में ही बाजार में आई थी। इसके चोरी होने से मरीजों में चिंता बढ़ गई है।











