Nora Fatehi Accident : ड्रंक ड्राइविंग का शिकार हुईं नोरा फतेही, खुद बताया अपना हेल्थ अपडेट, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

0
114
NORA FATEHI
कार एक्सीडेंट से बाल-बाल बचीं नोरा फतेही

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह मशहूर DJ डेविड गुएटा के शो सनबर्न फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। मुंबई में उनकी कार को कथित तौर पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नोरा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में हुई जांच, बड़ी चोट से बचीं नोरा

डॉक्टरों ने एहतियातन नोरा फतेही का सीटी स्कैन किया, ताकि किसी तरह की इंटरनल ब्लीडिंग या दिमागी चोट का पता लगाया जा सके। राहत की बात यह रही कि मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी तरह की गंभीर चोट सामने नहीं आई। फिलहाल नोरा की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Read More : Gujarat Police Recruitment 2025 : 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, पुलिस भर्ती की डेडलाइन नजदीक, आज ही करें आवेदन

मुंबई पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, हादसा एक शराब के नशे में गाड़ी चला रहे ड्राइवर की वजह से हुआ। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नोरा फतेही ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

हादसे के बाद नोरा फतेही ने अपने फैंस की चिंता दूर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा,
“मैं ठीक हूं और सुरक्षित हूं। एक्सीडेंट काफी गंभीर था, मेरा सिर कार के दरवाजे से टकराया, लेकिन भगवान की कृपा से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बस हल्की सूजन और मामूली चोटें आई हैं। कृपया शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।”

फैंस ने ली राहत की सांस

जैसे ही एक्सीडेंट की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता बढ़ गई। हालांकि, नोरा के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

करियर के सुनहरे दौर में हैं नोरा

नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने डांस और आइटम नंबर्स से अलग पहचान बनाई। वह ‘बिग बॉस 9’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में खबर आई है कि वह रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ में आइटम नंबर करती नजर आएंगी, जिसकी रिलीज 2026 में संभावित है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here