Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari chakka jam today : खाद को लेकर फिर सड़को पर दिखे...

Niwari chakka jam today : खाद को लेकर फिर सड़को पर दिखे अन्नदाता…

0
102
Niwari chakka jam today
Niwari chakka jam today

Niwari chakka jam today : निवाड़ी, मध्य प्रदेश | फसल बोने का समय आते ही, निवाड़ी जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। खाद न मिलने से परेशान करीब दो सौ किसानों ने आज सेंदरी-मुडारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Niwari chakka jam today : समिति प्रबंधक पर अनदेखी का आरोप

यह प्रदर्शन नगर परिषद तरीचर कला क्षेत्र में हुआ, जहाँ करीब दो सैकड़ा किसान एकजुट हुए। किसानों का आरोप है कि:

समिति प्रबंधक और कर्मचारी उन्हें खाद देने से कतरा रहे हैं।

READ MORE : Niwari News : पुलिस ने किया ATM चोर गिरोह का पर्दाफाश, दीपावली पर घर पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार….

जिला प्रशासन ने टोकन वितरण का आदेश जारी किया है, लेकिन समिति प्रबंधक और संबंधित अधिकारी लगातार नदारद हैं।

किसानों का कहना है कि वे सुबह से शाम तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मजबूरी में सड़क जाम कर दिया।

प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम

चक्काजाम की सूचना मिलते ही, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया और चौकी प्रभारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसानों ने मार्ग से जाम हटा दिया।

read more : Niwari News : ओरछा रामराजा सरकार मंदिर में खुलने एवं बंद होने के समय में बदलाव

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं होती है, तो वे अपनी अगली फसल की बुआई से वंचित रह जाएंगे, जिससे उन पर गंभीर आर्थिक संकट आ सकता है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित भी किसानों को समझाने पहुंचे थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here