HomeMadhya PradeshMP News :भोपाल और रीवा के बीच पश्चिम मध्य रेल चलाएगा विशेष...

MP News :भोपाल और रीवा के बीच पश्चिम मध्य रेल चलाएगा विशेष ट्रेन, रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

MP News :भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा और रीवा से भोपाल घर वापसी के लिए एक- एक ट्रिप विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये दोनों ट्रेनें 10 और 11 अगस्त को गंतव्य स्थानों से चलेगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू कर दी गई है।

MP News :जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस ट्रेन की अधिकृत जानकारी रेलवन ऐप या 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

MP News :ऐसा रहेगा शेड्यूल

MP News : 01704 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रविवार 10 अगस्त को रीवा से शाम 18.45 बजे प्रस्थान कर, 19.50 बजे सतना, 20.23 बजे मैहर, 21.40 बजे कटनी मुड़वारा, 23.05 बजे दमोह, मध्यरात्रि 00.10 बजे सागर, 01.55 बजे बीना, 03.00 बजे विदिशा और सुबह 04.40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

MP News : वापसी में ये ट्रेन 01703 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस सोमवार 11 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 06.20 बजे प्रस्थान कर, 07.23 बजे विदिशा, 09.50 बजे बीना, 10.45 बजे सागर, 12.00 बजे दमोह, दोपहर 14.10 बजे और शाम को कटनी पहुंचेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here