NHM Staff News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन की मांग, एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की मुलाकात

NHM Staff News: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के हित में की गई घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी कर संबंधित आदेश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को समय पर इसका लाभ मिल सके।

NHM Staff News:संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 13 जून 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय एनएचएम महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों और घोषणाओं की जानकारी दी थी। इनमें ग्रेड पे समिति का गठन, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, नई मानव संसाधन (एचआर) नीति, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस इलाज की सुविधा तथा हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान जैसे अहम विषय शामिल हैं।

READ MORE: CG News: भिलाई में फिल्मी अंदाज में अपहरण! 5 घंटे तक युवकों को घुमाकर लूटे लाखों के सामान

18 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

NHM Staff News: संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि यदि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द लागू किया जाता है, तो प्रदेश के 18 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य भवन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्तर पर लंबित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग रखी।

सकारात्मक संवाद से समाधान में विश्वास : संघ

NHM Staff News: संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ हमेशा संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को शासन तक पहुंचाता रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महासम्मेलन में की गई घोषणाएं एनएचएम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और उम्मीद जगाने वाली हैं।उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों की अपेक्षा है कि इन घोषणाओं को केवल घोषणा तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समयबद्ध तरीके से लागू करते हुए आवश्यक आदेश भी जल्द जारी किए जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

NHM Staff News: सौजन्य भेंट के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जा चुकी है और आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! रायपुर की 3D फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

बैठक के बाद संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में एनएचएम कर्मचारियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं का जल्द क्रियान्वयन होगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनेंगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories