नई दिल्ली : अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी के दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस टीजर में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का फेमस देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ भी सुनाई दे रहा है। मेकर्स ने लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
टीजर में देशभक्ति, बलिदान और वीरता की झलक देखने को मिलती है। फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर करते हुए लिखा, “पराक्रम, देशभक्ति, बलिदान. रेजांग ला के वीरों की वीरता और बलिदान का स्मरण, 1962. 120 बहादुर – टीजर 2 रिलीज”।
फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला युद्ध में शहीद हुए जवानों की कहानी पर आधारित है। टीजर में सुनाई गया गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ युद्ध में सैनिकों के बलिदान और त्याग की याद दिलाता है। कवि प्रदीप द्वारा लिखित और सी. रामचंद्र द्वारा म्यूजिक किए गए इस गीत को लता मंगेशकर ने पहली बार 26 जनवरी 1963 को गणतंत्र दिवस पर पेश किया था।
Read More : WhatsApp को टक्कर देने आया Zoho का स्वदेशी Arattai ऐप, लॉन्च होते ही बना नंबर वन….
फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में हुई है। युद्धभूमि की सच्चाई को बड़े पैमाने पर जीवंत किया गया है। जमी हुई बर्फीली जमीन से लेकर युद्धस्थल की खामोशी तक हर फ्रेम में गहराई और भावनात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
Read More : Jewelery Import Ban : मोदी सरकार का बड़ा एलान, विदेशी चांदी की चकाचौंध खत्म, ज्वेलरी इंपोर्ट बैन….
‘120 बहादुर’ का निर्देशन राजनीश रेजी घोष ने किया है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) तथा अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।











