New Delhi : नई दिल्ली: 15 अगस्त से पहले देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक अभ्यास के दौरान डमी बम का पता न लगा पाने के कारण 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं।
New Delhi : यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने एक डमी बम के साथ लाल किला परिसर में प्रवेश किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों की जांच करना था, लेकिन परिसर में तैनात पुलिसकर्मी डमी बम को नहीं पहचान पाए। इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
इस घटना के बाद, पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा घेराबंदी को सख्त करने, कर्मचारियों की तैनाती को दोबारा सुनिश्चित करने और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग का आदेश भी दिया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों के तहत रोज अभ्यास कर रही है। हालांकि, इस मामले में 5 बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी का इनपुट से कोई संबंध नहीं पाया गया है।











