Wednesday, March 4, 2026
27.7 C
Raipur

New Aadhaar App में आया धांसू अपडेट! अब फोन से करें आधार वेरिफाई, लॉक और शेयर

New Aadhaar App : नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है, जो यूजर्स को कई नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और आसान एक्सेस प्रदान करेगा। यह न्यू आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन (iOS) दोनों यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस ऐप के आने से अब लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि कई जरूरी काम घर बैठे ही स्मार्टफोन की मदद से किए जा सकते हैं।आ गया नया Aadhaar App, मिलेंगे ये खास फीचर्स, घर बैठे होंगे ये बड़े काम - New  Aadhaar App launch features security ttecr - AajTak

New Aadhaar AppUIDAI ने स्वयं एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है। इस ऐप का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पोस्ट के मुताबिक, इस नए ऐप में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो सिक्योरिटी को बढ़ाते हैं, एक्सेस को आसान बनाते हैं और यूजर्स को पूरी तरह से पेपरलेस अनुभव प्रदान करते हैं। यह पहल डिजिटल सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

New Aadhaar Appन्यू आधार ऐप में सुरक्षा को काफी मजबूत किया गया है। अब मोबाइल ऐप पर आधार कार्ड दिखाते समय डेट ऑफ बर्थ की केवल ईयर (वर्ष) और आधार नंबर के केवल अंतिम चार डिजिट ही नजर आएंगे, जिससे व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनी रहेगी। इसके अलावा, आधार धारक अब मोबाइल से ही अपने बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस) को लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। यह सुविधा आधार के दुरुपयोग को रोकने में अत्यंत सहायक होगी।New Aadhaar App Verify Your Identity Through QR Code, Know how it works -  Rightsofemployees.com

New Aadhaar Appनए ऐप में आधार डिटेल्स शेयर करने की प्रक्रिया को भी सरल और सुरक्षित बनाया गया है। अब यूजर्स के पास ‘कंप्लीट शेयर’, ‘सिलेक्टिव शेयर’ और ‘डाउनलोड आधार’ जैसे विकल्प मौजूद हैं। ‘सिलेक्टिव शेयर’ विकल्प के माध्यम से यूजर यह चुन सकते हैं कि वे आधार की कौन सी खास डिटेल्स (जैसे नाम, पता, फोटो) शेयर करना चाहते हैं। डिटेल्स को चेक करने और कन्फर्मेशन के बाद, फाइल को मैसेजिंग ऐप या ईमेल के जरिए आसानी से शेयर किया जा सकता है।

New Aadhaar Appयह नया ऐप पूरे परिवार के लिए भी काफी उपयोगी है। ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार, आधार धारक अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नंबर को भी एक ही डिवाइस में सुरक्षित रूप से रख सकते हैं। इससे अलग-अलग सदस्यों के लिए फिजिकल आधार कॉपी रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी। सुरक्षा के लिए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) का भी उपयोग किया जाएगा।

New Aadhaar App : इस न्यू आधार ऐप का लॉन्च होना भारत सरकार के डिजिटल पहचान कार्यक्रम को और मजबूती प्रदान करता है। आधार कार्ड, जो UIDAI द्वारा जारी किया गया 12 अंकों का एक यूनिक आईडी नंबर है, हर भारतीय की पहचान का आधार है। यह नया ऐप इस महत्वपूर्ण पहचान पत्र से जुड़ी सेवाओं को हर नागरिक की पहुंच में लाकर, उन्हें सशक्त बनाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories