Narsinghpur News : नरसिंहपुर/आयुष मंडलोई : सहारा समय भोपाल के संवाददाता अभिषेक श्रीवास्तव भीषण दुर्घटना के शिकार हुए हैं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है घटना दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के करेली की है अभिषेक श्रीवास्तव कन्याशाला रोड से मस्जिद रोड की ओर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहे हैं तभी अचानक आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी जिससे वे हवा में उछल कर जमीन पर गिर गए…उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं… वहीं सूत्रों के अनुसार कार करेली पुलिस थाने में खड़ी है पर ड्राइवर का अभी तक न मिल पाना चर्चा का विषय बना हुआ है.
Narsinghpur News : शहर के बीच भीड़-भाड़ वाली सड़क पर इतनी तेज रफ्तार से कार चलाना और सीधे टक्कर मारना संदेह पैदा कर रहा है घटना सड़क दुर्घटना है या इसके पीछे वज़ह कुछ और है यह फिलहाल जांच का विषय है और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा।











