Mumbai Police Action Illegal LPG Usage : मुंबई: आर्थिक राजधानी के कालबादेवी इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध होटल में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल का पर्दाफाश हुआ है। एलटी मार्ग पुलिस ने रेशनिंग विभाग के साथ मिलकर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में ‘लक्ष्मीविलास हिंदू होटल’ के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर रेशनिंग विभाग की दबिश मिली जानकारी के अनुसार, रेशनिंग ऑफिसर को सूचना मिली थी कि होटल की रसोई में व्यावसायिक (Commercial) सिलेंडरों के बजाय सस्ते घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। छापे के दौरान टीम ने पाया कि होटल के पास इन सिलेंडरों के भंडारण या उपयोग का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं था। मौके से पुलिस ने भरे हुए और खाली सिलेंडर बरामद किए हैं।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रकाश हंसाराम पुरोहित (28) और मालिक हरीश मेहता को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। आरोपियों के खिलाफ ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ (Essential Commodities Act) और भ्रष्टाचार निवारण की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
कालाबाजारी और सुरक्षा पर सवाल जांच में यह भी सामने आया है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में उछाल आया है, जिसके चलते कई होटल संचालक मुनाफे के लिए घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और इन सिलेंडरों की सप्लाई चैन में और कौन लोग शामिल हैं।











