मुंबई – मुंबई की मोनो रेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच ट्रैक पर रुक गई। इसके चलते लगभग 10 यात्री ट्रेन के अंदर फंसे रहे।
Read News : उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी: सलवा जुडूम से काले धन तक के संवैधानिक फैसले
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मोनो रेल का संचालन ठप हो गया, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
Read News : डेटा की भूल बनी सियासी हथियार, महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस-BJP में घमासान
प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी को इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। मोनो रेल संचालन प्रभावित होने से शहर में यातायात और यात्रा योजनाओं में भी बाधा आई।











